CCTV क्या है...? हिंदी में जानिए सीसीटीवी के बारे में हर बात...!
What is CCTV...? Know everything about CCTV in Hindi...!
हम अपनों से काफी ज्यादा प्यार करते हैं। जिसके चलते हम उनकी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। आज के समंय में हम काफी ज्यादा व्यस्थ रहते हैं। ऐसे में हम हर समय अपनो के साथ नहीं रह सकते हैं। समाज में काफी ज्यादा अपराध बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते सुरक्षा का इंतजाम होना काफी जरूरी हो गया है।
इस सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरा हमारे लिए काफी ज्यादा लाभकारी है। जिसे हम अपने घरों या ऑफिस में लगाकर एक्टिविटी पर नजर रख सकते हैं। सीसीटीवी कैमरा आज हमारे लिए एक स्मार्टफोन की तरह काफी ज्यादा जरुरी डिवाइस बन गया। इसे किसी भी पास के मार्केट से अपनी जरूरतों के हिसाब से खरीदा जा सकता है।
सीसीटीवी कैमरा क्या है...?
सीसीटीवी को क्लोज सर्किट टेलीविजन के नाम से जाना जाता है। वहीं कुछ लोग इसे वीडियो सर्वेलन्स भी कहते हैं। सीसीटीवी एक क्लोज सर्किट सिस्टम होता है। सीसीटीवी सिक्योरिटी कैमरे की मदद से हम घर या ऑफिस पर निगरानी रख सकते हैं। साथ ही पिक्चर या वीडिओ को रिकॉर्ड कर सकते हैं। हालांकि वीडियो को DVR (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) या NVR (नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर) पर रिकॉर्ड किया जाता है। बता दें, वीडियो को विशिष्ट समय की अवधि के लिए गुणवत्ता के विभिन्न स्तरों पर स्टोर किया जा सकता है और युजर वापस जाकर पुराने वीडियो की जांच कर सकते हैं।
सीसीटीवी कैमरे के फायदे
1. सीसीटीवी कैमरे हर कीमत के साथ बाजार में उपलब्ध है।
2. सीसीटीवी के जरिए घर या ऑफिस और दुकानों पर आसानी से नजर रखी जाती है।
3. सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को अपने लैपटॉप या स्मार्टफोन पर कनेक्ट करके देखा जाता है।
4. बाजार में हर तरह के सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध है, जिसे अपनी जरुरत के हिसाब से खरीदा जा सकता है।
जैसा हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि सीसीटीवी में कई प्रकार मौजूद है। जिसमें डोम, इनडोर या आउटडोर और इन्फ्रारेड डोम जैसे कई कैमरा मौजूद है। यह सभी कैमरे अपने आप में एक अहम भूमिका निभाते हैं। जिसके चलते सुरक्षा के अनुसार आप इनका चुनाव कर सकते हैं। सीसीटीवी काफी सारे ऑप्शन के साथ आते हैं। यह सभी ऑप्शन अलग अलग फीचर्स के साथ आते हैं। तो चलिए बात करते हैं सीसीटीवी कैमरा के कुछ प्रकार के बारें में..
इनडोर और आउटडोर
सबसे पहले बात करते हैं इनडोर और आउटडोर सीसीटीवी कैमरा के बारें में। बता दें, आउटडोर कैमरा का इस्तेमाल हम इनडोर तरीके से भी कर सकते हैं। हालांकि इनडोर कैमरा को आउटडोर के हिसाब से इस्तेमाल में नहीं लाया जा सकता है।
इनडोर कैमरा घर और ऑफिस के अंदर की सुरक्षा के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी है। वहीं, आउटडोर कैमरा को काफी मजबूत तरीके से बनाया जाता है। जिसके चलते वह बाहर के मौसम को झेल सके। आउटडोर डोम सिक्युरिटी कैमरें वेदरप्रूफ होते है वे हर मौसम और तापमान का सामना कर सकते हैं। जो इसका प्लस पॉइंट है।